प्रयागराज में कोहरे का कहर - सड़क हादसों में चार की मौत
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के सरस गांव निवासी अश्वनी कुमार पटेल पुत्र सुग्रीव पटेल 25 वर्ष और शिवम पटेल पुत्र विजय बहादुर 30 वर्ष निवासी ताजिया राजापुर सोरांव प्रयागराज में रहकर एसएससी की तैयारी करते थे। बुधवार की सुबह दोनो बाईक से मिर्जापुर ओ लेवल का पेपर देने जा रहे थे। जैसे ही हंडिया क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी प्रयागराज की तरफ से आ रही विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पर ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
खड़ी बस से भिड़ी कार ,दो की मौत
हंडिया थाना क्षेत्र के ऊपर दहा गांव के पास नेशनल हाईवे पर खड़ी बस में कार ने टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौत हो है। जिसमें एक महिला विभा अग्रवाल पत्नी सुभाष चंद्र निवासी देहरादून व एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे की सड़क हादसे में प्रयागराज में आज घने कोहरे के कारण दो अलग अलग घटनाओ में चार लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें - अलीगढ़ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, NET परीक्षा में सेंध लगाने वाले तीन आरोपी अरेस्ट
