अलीगढ़ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, NET परीक्षा में सेंध लगाने वाले तीन आरोपी अरेस्ट
लखनऊ/अलीगढ़, अमृत विचार। स्पेशल टास्क फोर्स को यूपी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने अलीगढ़ में स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। टीम ने समय सिंह, कृष्ण कुमार ढागर, और आकाश नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कंप्यूटर,मोबाइल,परीक्षा में सेंधमारी से जुड़े कई दस्तावेज समेत एक स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद की है।
बता दें कि यूपी एसटीएफ को काफी दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदो में विभिन्न परीक्षाओं में सेंध लगाने वाले गिरोह के सक्रिय होकर परीक्षाओं में सेंध लगााने की घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि सन्तसार पब्लिक स्कूल, भाॅकरी खास जीटी रोड, थाना गभाना ,जनपद अलीगढ़ में प्रीती नामक परीक्षार्थी की स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम के राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की परीक्षा में नकल कराई जा रही है।
जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उक्त परीक्षार्थी स्वंय के नाम से आवटिंत सिस्टम के बजाय अन्य स्थान पर बैठी थी। प्रीति ने बताया कि सर मुझे जीतू उर्फ जितेन्द सिनसिनवार उर्फ ललित सिनसिनवार, कृष्णा कुमार व समय सिह जो इस लेब में ड्यूटी पर उपस्थित है, ने इस सिस्टम पर बैठाया है। अन्य जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त तीनो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें -रायबरेली सड़क हादसा : रांग साइड से आये टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत
