हल्द्वानी: लोनिवि ने रोडवेज से रेलवे स्टेशन की सड़क के लिए भेजा प्रस्ताव
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज से रेलवे स्टेशन तक की 1.7 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन में 2.14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा हुआ है बजट की संस्तुति होते ही सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।
लंबे अंतराल से रोडवेज व रेलवे स्टेशन की खस्ताहाल सड़क की निर्माण होने की उम्मीद जगी है। वर्तमान में इस सड़क कि देख-रेख की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है, लेकिन लंबे समय से रोडवेज से लेकर रेलवे स्टेश की सड़क में करीब दर्जनों गड्ढें हो चुके हैं। आमजन कई वर्षों से इसी सड़क के गड्ढें में चलने को मजबूर हैं। इसके बाद भी नगर निगम की ओर इन गड्ढों की सुध नहीं ली हैं।
इधर लोक निर्माण विभाग एक कदम आगे बढ़ते हुए इस सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 2.14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेजा हुआ है। लोनिवि के ईई अशोक कुमार ने बताया कि सड़क की देखरेख नगर निगम के पास है, लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के चलते सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। इसके निर्माण के लिए विभाग की ओर से शासन में प्रस्ताव भेजा गया है, धनराशि प्राप्त होते ही सड़क निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
