बदायूं: समय से पहले बंद हो जाएंगी चीनी मिलें, नहीं पहुंच रहा गन्ना

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बदायूं, अमृत विचार: गन्ना में रेड रोग लग जाने से पैदावार में गिरावट दर्ज की गयी है। जिससे गन्ना क्रय केन्द्रों पर गन्ने की आवक कम होने लगी है। गन्ना कम होने से चीनी मिलों के समय से पहले बंद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका असर चीनी उत्पादन पर भी पड़ेगा।

करीब तीन महीना पहले गन्ना की फसल में रेड रोग बीमारी लग गयी थी। जिससे गन्ना लाल पड़ कर सूखने लगा था। इस बीमारी की चपेट में आए गन्ना की फसलों में किसानों ने आग भी लगा दी थी। आग लगाने के बाद गन्ना जल गया। कुछ किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से बात कर दवा का छिड़काव भी किया था।

दवा का छिड़काव करने के बाद भी रेड रोग बीमारी से निजात नहीं मिली। रेड रोग बीमारी से गन्ना लाल पड़ने के बाद सूख गया। उसका पत्ता भी पूरी तरह सूख गया और पौधा नष्ट हो गया। किसानों की माने तो इस बीमारी से 40 प्रतिशत गन्ना खराब हो गया। अब गन्ना खराब होने से एक ओर तो गन्ना कम हो गया तो दूसरी ओर गन्ने का वजन कम हो गया।

जिले की एक चीनी मिल प्रशासन का कहना है सैयर गन्ना कम हुआ है। पेड़ी तिपेड़ी किस्म का गन्ना खेतों में खड़ा है। इसलिए गन्ना क्रय केन्द्रों पर अभी से कम आ रहा है। यदि इसी तरह गन्ने की आवक कम होती गयी तो कुछ ही दिनों में गन्ना खत्म हो जाएगा और चीनी मिलें समय से पहले ही बंद करनी पड़ेगी। चीनी मिलों पर गन्ना कम पहुंच रहा है।

क्रय केन्द्रों पर पहले काफी दिनो तक गन्ना पड़ा रहता था, उसका हर रोज उठान होता था। अब स्थिति यह है कि क्रय केन्द्रों पर गन्ने का स्टॉक नहीं लग पा रहा है। हर रोज तौल हो रही है और उसी दिन गन्ने का उठान हो रहा है।

यदु शुगर मिल के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल उन्होने करीब 38 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था मिल मार्च और अप्रैल तक चली थी। मगर इस बार गन्ना कम होने से मिल को समय से पहले ही बंद करना पड़ेगा। इस समय गन्ना रूक रूक कर आ रहा है। गन्ना कम होने से चीनी उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

शेखूपुर साधन सहकारी चीनी मिल पर लगातार गन्ने की पेराई हो रही है। अब तक मिल ने तीन लाख 32 हजार क्विंटल गन्ना खरीद कर करीब दस हजार बोरी चीनी की उत्पादन कर लिया है। मिल द्वारा इस साल के कई गन्ना किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है। और अब जल्द ही कुछ और गन्ना किसानों को भुगतान किया जाएगा---किशनलाल- महाप्रबंधक चीनी मिल।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा: जिले के 99 कॉलेज को बनाया गया परीक्षा केंद्र

संबंधित समाचार