बरेली: रात नौ बजे से ही घना कोहरा, अभी दो दिन और छाया रहेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मंगलवार रात से छाया घना कोहरा सुबह करीब 10 बजे तक छंटा। वहीं बुधवार को भी रात नौ बजे से ही घना कोहरा छा गया। जिसकी वजह से दृष्टयता 15 मीटर रही। मौसम विभाग ने जिले में दो दिन और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को दोपहर में धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले सप्ताह से कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शाम होते ही फिर से मौसम बदल गया। आंचलिक मौसम केंद्र एवं प्रभारी राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। 

बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान सतही स्तर हवाओं की गति बहुत कम होने के कारण कोहरे में बढ़ोतरी होती रहेगी। राहत की बात है कि दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे इसमें सुधार होने की संभावना है। 29 दिसंबर से दोबारा पुरवा का प्रभाव आने से तापमान में आने वाली गिरावट में कमी आएगी और कोहरे के घनत्व में भी आंशिक कमी आने की संभावना है। उन्होंने किसानों को आलू, प्याज, सरसों, मिर्च, बैगन और टमाटर की फसलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आखिरकार एक साल बाद मिला प्रोलूटोन डिपो इंजेक्शन

 

 

संबंधित समाचार