बरेली: प्रसव के तुरंत बाद हेपेटाइटिस बी से बचाने के लिए नवजात को लगेगा टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अगर गर्भवती हेपेटाइटिस से ग्रसित है तो शिशु में 85 फीसदी संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। मां से होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए प्रसव के तुरंत बाद बच्चे को इम्यूनोग्लोविन टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में शासन ने स्वास्थ्य विभाग और जिला महिला अस्पताल प्रशासन को आदेश जारी किए हैं।

जिले में हेपेटाइटिस ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस मामले में जिला प्रदेश में टॉपटेन में शामिल है। अफसरों के अनुसार शासन के नए निर्देश हैं कि अगर गर्भवती हेपेटाइटिस बी से ग्रसित है तो प्रसव के बाद शिशु को इम्यूनोग्लोविन टीका लगाया जाए। वहीं, निजी अस्पतालों में भी यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा है। इसको लेकर सीएमओ ने आईएमए को भी पत्र भेजा है। चिकित्सकों के अनुसार जन्म के बाद हर हाल में 24 घंटे के भीतर शिशु को यह टीका लग जाना चाहिए।

ये भी पढे़ं- बरेली: शहामतगंज के व्यापारियों ने पॉलिथीन के नाम पर शोषण का लगाया आरोप

 

 

संबंधित समाचार