पीलीभीत: कोहरे की चादर के बीच बढ़ी ठिठुरन, लोग बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: साल के आखिर में मौसम भी अपना मिजाज तेजी से बदल रहा है। धूप न निकलने  की वजह से सुबह-शाम लोग अलाव और हीटर पर तापते हुए नजर आ  रहे हैं। गुरुवार को सुबह जबरदस्त कोहरा छाए रहने से वाहन रेंगते नजर आए। पिछले दो दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान  8. 0डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस से रहा।  

पूरे दिन जिला कोहरे की आगोश में रहा। घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दिन में भी वाहन लाइट जलाकर गुजरे। स्कूली बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए। लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम में अचानक आई तब्दीली के बीच कोहरे की घनी चादर छाई रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नए साल तक इस तरह का ही मौसम बन  रहेगा। साथ ही नए साल के पहले दिन भी कोहरा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

जिले में बुधवार  रात को मौसम ठंडा बना रहा।  गुरुवार से सुबह से ही कोहरा छाया रहा। जिस वजह से सूर्य देव के दर्शन लोगों को नहीं हो सके। कोहरे की वजह से मॉर्निग वॉक के लिए निकले वाले लोग भी देरी से घर से निकले। जिस वजह से गांधी स्टेडियम खाली रहा। कोहरे का आलम यह था कि 50 मीटर दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में शहर ही नहीं बल्कि हाईवों पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए।

इतना ही नहीं हादसों के डर से वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए। इधर, स्कूली बच्चे कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। पूर्वान्ह 12 बजे बाद तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जिस वजह से जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा लना पड़ा। दो बजे के बाद हल्की धूप निकली। मगर गलन की वजह से धूप बेअसर रही। इधर, सर्दी अधिक होने की वजह से गर्म कपड़ों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही।

जहां लोगों ने ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म व ऊनी कपड़ों का सहारा लिया। गलन के साथ सुबह और शाम कोहरे की चादर तन जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एस ढाका ने बताया कि नए साल तक मौसम खराब रहेगा। नए साल पर भी कोहरा होने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जमीन के विवाद में बुजुर्ग किसान को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी घायल

संबंधित समाचार