बरेली: नए कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने नैनीताल हाईवे किया जाम, पुलिस के सामने रॉड और लाठी-डंडा लेकर आए सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हिट एंड रन प्रकरण में नए कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने गुरुवार की सुबह बिलवा के पास नैनीताल हाईवे पर चालीस ट्रक खड़ा कर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने के बाद सभी चालक अपने-अपने हाथों में लाठी-डंडा और रॉड लेकर हंगामा करते रहे।

करीब आधे घंटे तक विरोध की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सभी का नाम पूछना शुरू किया तो सभी भाग खड़े हुए। पुलिस ने 24 ट्रक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह ट्रक कब्जे में लिए हैं।

पुलिस ने वीडियो और फोटो ग्राफी भी कराई। ट्रक चालकों के जाम लगाने से एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीज परेशान हुए। दरोगा रनवीर सिंह की तहरीर पर ट्रक नंबरों के आधार पर चौबीस ट्रक चालकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें हाल में ही हिट एंड रन प्रकरण में 10 साल की सजा का कानून पास हुआ है। ट्रक चालक इसके विरोध में आ गए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: दिल्ली पर घने कोहरे का साया, तीसरे दिन भी रद्द हुई उड़ान

 

 

संबंधित समाचार