वाराणसी: कतर में भारतीय सैनिकों को फांसी नहीं दिए जाने की खुशी में 'काशीवासी' मनाएंगे दीपावली, जलाएंगे दीप
वाराणसी। कतर में भारतीय सैनिकों को अब फांसी नहीं होगी। इस खुशी मेंं आज शुक्रवार को शाम पांच बजे अस्सी स्थित पुष्कर तालाब पर ब्रह्मा वेद विद्यालय के बटुकों के साथ जागृति फाउंडेशन के सदस्य दीपावली मनाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं लोक भूषण सम्मान से सम्मानित पण्डित जय प्रकाश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के एसपीए रामा पांडे होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी रामयश मिश्र ने बताया कि कतर में भारतीय सैनिकों की रिहाई की कामना को लेकर इस बार देव दीपावली पर पुष्कर तालाब पर सैनिकों की रिहाई की कामना को लेकर देव दीपावली मनाई गई थी और वीरांगना लक्ष्मीबाई के जन्म स्थान पर भी दीपक जलाकर बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा कामना की गई थी।
बाबा विश्वनाथ ने हम लोग की कामना सुनीं और हमारे भारतीय सैनिक अब फांसी की सजा नहीं पाएंगे। कतर सरकार ने फांसी की सजा से मुक्त कर दिया है। इसी की खुशी में आज पुष्कर तालाब पर दीपावली मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: बहराइच: घने कोहरे के चलते हुआ सड़क हादसा, कार खड्ड में गिरी, बमुश्किल बची सवारियों की जान
