नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 को राजधानी में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन का होगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता के जरिये दी जानकारी

लखनऊ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में 31 दिसंबर को लखनऊ में सशक्तिकरण हाफ मैराथन का आयोजन होगा। इस आयोजन सभी वर्गों, सभी समुदाय की महिलाओं का जुटान होगा। ये जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि महिला हाफ मैराथन में 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएं शामिल हो सकती हैं। इसके लिए 1 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन हुआ है।

रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को 20 से 25 दिसंबर तक चेस्ट नंबर अलॉट किए गये हैं।अब 31 दिसंबर को दिन में 11 बजे मैराथन शुरू होगी। उन्होंनो बताया 22 किमी की महिला हाफ मैराथन दौड़ दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चौराहा पर समाप्त होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि पुरुषों की नशामुक्त हाफ मैराथन दौड़ की तरह महिलाओं की इस हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को तीन लाख व द्वितीय विजेता को दो लाख व तृतीय विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रथम दस में आने वाली महिलाओं को इक्कीस हजार, द्वितीय दस आने वाली महिलाओं को म्यारह हजार, तृतीय दस आने वाली महिलाओं को इक्यावन सौ, चतुर्थ दस महिलाओं को एकतालिस सौ, पंचम दस महिलाओं को एकतीस सौ, षष्ठम दस महिलाओं को इक्कीस सौ और सप्तम दस महिलाओं को म्यारह सौ रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार, कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें डॉक्टर, वकील, व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, शैक्षिक संस्थानों, साहित्यिक और योग से जुड़े लोगों तथा गीतकार, संगीतकार, कलाकार, लेखाकार, किसान, मजदूरों, मीडिया, सोशल मीडिया सहित सभी लोगों से इस महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ में भागीदारी लेने की अपील पूर्व में की गई थी।

विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत-स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने को  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। कौशल किशोर ने कहा कि यह महिला हाफ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें इस महिला हाफ मैराथन दौड़ को लाखों महिलाएं समर्थन करने के लिए आएँगी।

यह भी पढ़ें: अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अग्निवीरो को दी शुभकामनाएं, कही गौर करने वाली बात...

संबंधित समाचार