अल्मोड़ा: सस्ते गल्ले की दुकान पर लापरवाही मिलने पर काटा चालान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के सोमेश्वर तहसील में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक प्रेमा बिष्ट ने क्षेत्र के मनसारीनाला, लोद घाटी, रनमन मनान आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गल्ले की एक दुकान में लापरवाही मिलने पर संबंधित गल्ला विक्रेता का चालान भी काटा गया। 

निरीक्षण के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक प्रेमा बिष्ट ने संबंधित क्षेत्रों के गल्ला डीलरों के अभिलेखों और स्टॉक की जांच की। उन्होंने सस्ता गल्ला डीलरों को यथा समय राशन का वितरण करने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। खाघ निरीक्षक ने कहा कि राशन प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

इसका विक्रेताओं को ख्याल रखना होगा। बिष्ट ने कहा कि अगर ऐसी काेई शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित कि खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र के लोद गांव में कुछ दिनों पहले सस्ता गल्ला विक्रेता का आकस्मिक निधन हो गया था। जिस पर खाद्य निरीक्षक ने उपभोक्ताओं को तीन महीने के खाद्यान्न का वितरण दूसरे गल्ला विक्रेता के माध्यम से कराया।

उन्होंने बताया कि गांव में कुल 65 राशन कार्ड धारक हैं। जिन्हें सरकारी राशन वितरित किया गया है ।इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान नीमा देवी से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान सुरेंद्र रावत, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमेश भाकुनी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, पप्पू रौतेला, प्रेम सिंह, हंसी बोरा, आनंद सिंह रमेला आदि ने विक्रेताओं से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। 

संबंधित समाचार