अमृत विचार पड़ताल : शिक्षकों को लग रही सर्दी, छात्राएं लगा रहीं थी झाड़ू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। घने कोहरे और शीत लहर को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 29 व 30 दिसंबर को कक्षा एक से लेकर आठ तक के छात्रों का अवकाश घोषित किया गया है। तथा अध्यापकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, विद्यालय निरीक्षण संबंधी सूचनाओं की जानकारी, मिड डे मील, विद्यालय संबंधी समाग्रियों के रख रखाव तथा विद्यालय की समस्त तैयारियों को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए थे। 

इसी को लेकर  सुबह 10 बजे जब पड़ताल की गई तो पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवली महिमा में विद्यालय में छात्राएं झाड़ू लगाती मिलीं। छात्राओं से पूछने पर पता चला की सफाई कर्मी विद्यालय में सफाई करने नहीं आते है। जिसकी वजह से छात्रों से ही सुबह विद्यालय में झाड़ू लगा कर साफ सफाई का कार्य करना पड़ता है। विद्यालय में एक सहायक अध्यापक और एक अनुदेशक उपस्थित थी। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित कुल 9 अध्यापक है लेकिन बाकी सभी अध्यापक नदारद थे। सहायक अध्यापक रमेश कुमार मौर्य ने बताया की प्रधानाध्यापक सहित अन्य अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर हैं। अनुदेशक शीला देवी ने बताया की अनुदेशक अनिल कुमार यादव अमेठी से आते हैं। अत्यधिक ठंड व धुंध होने की वजह से दूर से आने में थोड़ा देरी हो गई है। रास्ते में है अभी विद्यालय पहुंच जायेंगे। वहीं प्राथमिक विद्यालय रूनीपुर में विद्यालय खुला था। परंतु वहां भी मात्र एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र विद्यालय में मौजूद पाए गए। बाकी अन्य तीन शिक्षक विद्यालय से नदारद थे। 

32 (40)

रूनीपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक कुमार यादव आकस्मिक अवकाश पर थे। सहायक अध्यापक अनिल कुमार सिंह और शिक्षा मित्र विजय कुमार विद्यालय के ऑफिस का कार्य निपटा रहे थे। सहायक अध्यापक अनिल कुमार सिंह ने बताया की एक अन्य सहायक अध्यापक त्रिभुवन लाल भी आकस्मिक अवकाश पर है। इस संबंध में बात करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा को फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें -ये कैसी नौकरी, साहब ने रजिस्टर में एक दिन पहले ही लगा दी हाजिरी

संबंधित समाचार