बरेली: एंटी फॉग डिवाइस लैस, फिर भी ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोहरे में ट्रेनें एंटी फॉग डिवाइस से लैस हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका संचालन प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच रही हैं। स्थिति यह है कि सुबह की ट्रेनें जंक्शन पर शाम तक पहुंंच रही हैं। यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी तमाम ट्रेनें यहां घंटों की देरी से पहुंचीं।

शुक्रवार को 14512 नौचंदी 1 घंटा 45 मिनट, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ तीन घंटा, 13308 गंगा सतलुज 3 घंटा 17 मिनट, 12370 देहरादून हावड़ा सुपरफास्ट कुंभ 1 घंटा 37 मिनट, 13006 पंजाब मेल 3 घंटा 44 मिनट, 13152 सियालदह 3 घंटा 33 मिनट, 12318 अकाल तख्त 1 घंटा 39 मिनट, 22454 राज्यरानी एक घंटा, 15716 गरीब नवाज 2 घंटा 32 मिनट, 22355 चंडीगढ़ पाटलीपुत्र 4 घंटा 38 मिनट, 12332 हिमगिरी 5 घंटा,

19407 अहमदाबाद-वाराणसी 2 घंटा 22 मिनट, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 3 घंटा 23 मिनट की देरी से जंक्शन पर आई। यह स्थिति तब है, जब कोहरे के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, ताकि जो ट्रेनें चल रही हैं, उनका संचालन पटरी पर रहे। वहीं, एंटी फॉग डिवाइस कोहरे में लोको पायलट को सिग्नल दिखाने में मदद करती हैं, मगर ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं।

यात्रियों के लिए बनाई हेल्प डेस्क
ट्रेनें समय पर नहीं आ रही हैं। बड़ी संख्या में ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर हेल्प डेस्क शुरू की गई है। स्टेशन के नियमित सहयोग केंद्र के अलावा भी यात्री यहां ट्रेनों से संबंधित जानकारी ले सकेंगे। सीएमआई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क पर कमर्शियल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

कोहरा : सेटेलाइट से रोका सात बसों का संचालन
कोहरे के कारण रोडवेज बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। बस अड्डों से संचालित होने वाली तमाम रूटों की बसों को हर दिन रोका जा रहा है। गुरुवार देर रात सेटेलाइट बस अड्डे पर सात बसों का संचालन रोक दिया गया। इसमें लखनऊ, रूपेडिया और कौशांबी डिपो की बस शामिल हैं। कोहरे में बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'हम लोग अस्पताल को चमकाएं और मानदेय के लिए रोएं भी', कर्मचारियों ने सीएमएस से बयां किया दर्द

संबंधित समाचार