बरेली: 25 से कम यात्रियों पर बसें दौड़ाने पर आरएम को नोटिस, सर्वे में खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवहन मंत्री का आदेश भी नहीं माना, प्रधान प्रबंधक के दो दिन के सर्वे में खुली पोल

बरेली, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए परिवहन मंत्री ने आदेश दिया था कि जिन बसों के अंदर 25 से कम यात्री सफर कर रहे हैं, उनका संचालन किसी भी कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए लेकिन प्रधान प्रबंधक के सर्वे में बरेली रीजन आदेश का पालन करने में फिसड्डी साबित हुआ। जिसके बाद प्रधान प्रबंधक ने आरएम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार पुंडीर ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश भर में सर्वे कराया गया था। सर्वे में पता चला कि 120 बसें ऐसी थीं जिन्हें 25 से भी कम सवारियों के साथ संचालित किया जा रहा था। बरेली रीजन में 137 बसों का सर्वे किया गया था।

जाहिर है कि परिवहन मंत्री के आदेशों का न सिर्फ मखौल उड़ाया गया बल्कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का नुकसान भी हुआ। अब आरएम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं नोटिस के बाद आरएम पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। दूसरी तरफ नोटिस जारी होने के बाद बरेली रीजन में रोडवेज के अधिकारी आदेशों का पालन करने में जुट गये हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: परीक्षा पे चर्चा के लिए 48 हजार छात्रों का होगा रजिस्ट्रेशन

संबंधित समाचार