मुरादाबाद : पत्नी ने शराब पीने से रोका तो नाराज हुआ पति, पेड़ से लटककर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र हड्डी मिल काशीराम नगर सोनकपुर पुल के नीचे कुछ ही दूरी पर सुबह पुलिस ने पेड़ पर लटका युवक का शव बरामद किया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर ने इंस्पेक्टर मझोला संजय कुमार पांचाल ने लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई है।

मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे थे। जिसमे मौजूद लोगों की भीड़ में से एक व्यक्ति ने शव की शिनाख्त पाकबड़ा के इलाके कस्बा खास पाकबड़ा निवासी नरुत्तम के 34 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की है। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। आला अधिकारियों द्वारा परिवार वालों से की गई पूछताछ के बाद पता चला दीपक कुमार पाकबड़ा नगर पालिका में सविंदा पर सफाई कर्मचारी पद पर काम करता था।

शराब को लेकर पत्नी के साथ हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि शराब को लेकर ही कल रात उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और वह घर से बाहर निकल गया था। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि पत्नी से झगड़े के बाद दीपक कुमार ने शराब के नशे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुची फोरेसिंक जांच टीम द्वारा सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अपराध करने को रात में घूम रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा-चाकू भी बरामद

संबंधित समाचार