मुरादाबाद : ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनने की वजह से लोग परेशान, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई तेज
मुरादाबाद। संभागीय परिवहन कार्यालय में ई-रिक्शा चलने वाले ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परेशान है जबकि, महीने भर से माल वाहक वाहनों के चालक हैवी लाइसेंस नहीं बनने से परेशान हैं। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विभागीय जांच पड़ताल और कार्रवाई तेज है। जबकि, महीनों से इन लोगों के आवेदन लंबित है। जानकार इसके पीछे जिले में किसी भी अधिकृत वाहन ड्राइविंग इंस्टिट्यूट के न होने का कारण गिना रहे हैं।
उधर, आवेदक हर रोज प्रवर्तन कार्य की कार्रवाई झेल रहे हैं। रोजाना 200 लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, रिन्यू कराने और जरूरी सुधार के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। 100 से अधिक की संख्या हर रोज हैवी लाइसेंस, ई रिक्शा के लिए डीएल बनवाने वालों की लौट रही है।
संभागीय प्राविधिक निरीक्षक हरिओम कहते हैं कि अभी ट्रेनिंग कॉलेज नए मानक पर तैयार नहीं हो पाए हैं। इस वजह से यहां से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, इसकी वजह से ई रिक्शा और हैवी श्रेणी के लाइसेंस नहीं जारी हो पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Special Story : राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने का सपना अधूरा, खिलाड़ियों को नहीं मिलीं सुविधाएं
