तेज रफ्तार पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, 4 सिपाही गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। दुर्घटना कर भाग रही सन्दिग्ध वाहन की तलाश में निकले पुलिस कर्मी खुद सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि सरकारी वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी पर सवार दो मुंशी समेत पांच पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायल पुलिस कर्मियों को देर रात सीएचसी सलोन से जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद से पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है।

बताते हैं कि सलोन थाने में तैनात सिपाही एक सूचना पर सन्दिग्ध वाहन की तलाश में निकले थे।सन्दिग्ध वाहन  की लोकेशन नही मिलने पर सिपाही सरकारी जीप लेकर देर रात कोतवाली लौट रहे थे। रफ्तार अधिक होने के चलते पुलिस कर्मी चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा था। वहीं सूची और गौवा बजार के बीच एक जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में चार सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गए है।वही दुर्घटना के बाद पुलिस की गाड़ी के उड़े परखच्चे उड़ गए है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : हाईवे पर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

संबंधित समाचार