बहराइच में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल!, एक तरफ हो रहा निर्माण, दूसरी तरफ उजड़ रही सड़क! प्रदर्शन
रिसियामोड़, बहराइच, अमृत विचार। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन एक तरफ सड़क की मरम्मत हो रही है तो दूसरी तरफ सड़क उजड़ रही है। इसको लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जिले के से तुलसीपुर चौराहा होते हुए गंभीरवा से इमामगंज जोड़ने वाली सड़क है। यह सड़क ठेकेदार द्वारा एक तरफ बनाई जा रही है और दूसरी तरफ उजड़ती गई। पर यह हाल तब है जब प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया गया था। यह मार्ग सिर्फ बानगी है।
जिले के दूरदराज इलाकों मे चले जाइये। सड़के खुद गड्ढामुक्त दावो की पोल खोलती नजर आएगी।वैसे तो लोक निर्माण विभाग जिले मे 90फीसदी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रहे है,लेकिन इन दावों की पड़ताल करें तो हकीकत कुछ और बयां कर रही है।जहां सड़को का मरम्मत कराया भी गया है वहां की गिटिया भी उजड़ने लगी है।यह सड़के विकाश के दावों की पोल तो खोल ही रही है,साथ ही विकाश भी अवरूद है। सभी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढे़ं: अमेठी: कुएं में गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम
