टीईटी अंकपत्र फर्जी मिलने पर चार का चयन  निरस्त, 159 को मिला नियुक्ति पत्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा अमृत विचार: 12460 शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग कराने वाले चार चयनित अभ्यर्थियों के टीईटी अंकपत्र जांच में फर्जी मिले हैं। अंक पत्र फर्जी पाए जाने पर चारों अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है इसके अतिरिक्त कई जिलों में आवेदन करने वाले तीन मल्टीप्ल आवेदकों का आवेदक को समेत चार अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र रोका गया है शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक भर्ती के तहत चयनित 159  शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। 

12460 शिक्षक भर्ती के तहत चयनित होने वाले 167 अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को काउंसलिंग करायी थी और अपने शैक्षिक अभिलेख जमा किए थे। शैक्षिक अभिलेख की जांच पड़ताल के दौरान चार चयनित अभ्यर्थियों के टीईटी के अंक पत्र संदिग्ध मिले। बीएसए ने इन प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जांच करायी तो अंकित कुमार पुत्र कालूराम, अंबेश बाबू पुत्र श्रीराम, रविंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह व लोकेंद्र पाल सिंह पुत्र विशंभर दयाल के टीईटी प्रमाणपत्र का रिकॉर्ड नहीं मिल सका।

इस पर इन सभी का चयन निरस्त कर दिया गया। वहीं चार चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र रोका गया है । इनमें से तीन ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने एक से अधिक जिलों में आवेदन कर रखा था जबकि एक चयनित अभ्यर्थी के अंक में फेरबदल पाए जाने पर नियुक्ति पत्र रोका गया है। शनिवार को बीएसए प्रेमचंद यादव ने 159 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। 

नियुक्ति पत्र मिलना सपने के पूरा होने जैसा

अमृत विचार: चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। नियुक्ति मिली तो लगा जैसे सपनों को उड़ान मिल गयी। क्षण भर में तनाव दूर हो गया और चयनित शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।आजमगढ़ की रहने वाली अंतिमा यादव ने कहा कि इतना लंबा समय बीतने के बाद उन्होंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन आज उनकी मुराद पूरी हो गयी। अंतिमा ने कहा कि यह किसी सपने के पूरा होने जैसा है। लंबे इंतजार के कारण उन्होंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन कहा जाता है कि इंतजार का मीठा होता है‌। यह नियुक्ति पत्र इस मीठे से कहीं बढ़कर है।

ये भी पढ़े:- यूपी: बुलडोजर के दहशत में सुधरी कानून व्यवस्था फिर भी खून से लाल रहा गुजरा साल

संबंधित समाचार