रुद्रपुर: नशेड़ी ने नाबालिग के सिर पर ईंट मारकर किया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम दानपुर में एक नशेड़ी द्वारा नाबालिग पर ईंट से प्रहार कर अधमरा करने का मामला सामने आया है। ईंट के प्रहार से नाबालिग का सिर बुरी तरह से फट गया और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा भगवानपुर के दानपुर निवासी महिला ने बताया कि उसके पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं और देर रात को ही घर लौटते हैं। शनिवार की शाम छह बजे उसकी नाबालिग बेटी घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान अचानक नशेड़ी वहां पहुंचा और नाबालिग बेटी को जबरन उठाकर सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर नशेड़ी ने बेटी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और ईंट से उसके सिर पर कई प्रहार करना शुरू कर दिया।

इससे उसका सिर फट गया और हमलावर मौके से फरार हो गया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना और नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार