हरदोई: कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर सांसद जयप्रकाश ने सुनी 'मन की बात'
हरदोई। जिले के सवायजपुर विधानसभा के ब्लाक भरखनी की बूथ संख्या-16 के ग्राम भाहपुर सपहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात कार्यक्रम' को सुनने के लिए सांसद जयप्रकाश रावत के साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता जुटे। सभी ने प्रधानमंत्री की एक-एक बात को बड़ी गहराई से सुना। उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
'मन की बात कार्यक्रम' के बाद सांसद श्री रावत ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच कर भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करे। नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
न सभी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है। मन की बात कार्यक्रम के अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जैनेंद्र प्रताप सिंह, ज़िला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, प्रधान अंजना देवी,प्रदीप पाठक,जितेंद्र सिंह,धीरू सिंह डही व अमित वर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जीविका ही नहीं जीवन का अभिशाप बनी बकुलाही झील, गांव में फैल रही अपंगता
