काशीपुर: सामान खरीदकर घर लौट रही स्कूटी सवार युवती को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सामान खरीदकर घर लौट रही एक स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शनिवार शाम कुंडेश्वरी की फौजी कालोनी निवासी डिंपल खत्री (22) पुत्री स्व. गोपाल सिंह खत्री स्कूटी से सामान खरीदने के लिए काशीपुर आई थी। सामान खरीदने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। इस दौरान कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों घायल युवती को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के भाई वीरेंद्र खत्री ने बताया कि उसके पिता गोपाल सिंह की 3 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर पुलिस को मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

संबंधित समाचार