बरेली: तबादले के बाद भी जमे एआरटीओ ने छोड़ा जिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एआरटीओ प्रवर्तन ट्रांसफर के छह माह बाद भी थे शहर में

बरेली, अमृत विचार। तबादला होने के छह महीने बाद भी एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने जिले से चार्ज नहीं छोड़ा था। अधिकारियों ने अब एआरटीओ को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं लखनऊ से आए राजेश कर्दम ने शहर में चार्ज संभाल लिया गया। अमृत विचार ने एआरटीओ के तबादले के बाद शहर में जमे रहने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की।

करीब छह माह पहले तबादला नीति के तहत एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता का संभल तबादला कर दिया गया था, लेकिन तबादला होने के बाद भी वह जुगाड़ लगाकर शहर में ही रुके हुए थे। शनिवार को एआरटीओ को रिलीव कर दिया गया है। उन्होंने संभल जाकर चार्ज भी ले लिया है। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जेपी गुप्ता को रिलीव कर दिया गया है। वहीं लखनऊ से आए राजेश कर्दम ने शहर का चार्ज ले लिया है।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार