बरेली: ओटीएस योजना में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा जिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को अवकाश के दिन भी जमा होते रहे बिजली बिल

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग की ओटीएस (एक मुश्त समाधान) योजना में प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिला है। रविवार को योजना के अंतिम दिन भी काउंटरों पर लोगों की लाइनें लगी रहीं। देर शाम तक लोगों ने योजना में पंजीकरण कराकर बिजली बिल जमा किए। योजना में पंजीकरण नहीं कराने वाला बकायेदारों के खिलाफ नए साल से कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। योजना की तारीख बढ़ाने को लेकर रात तक कोई आदेश मुख्यालय से जारी नहीं किया गया।

आठ नवंबर को सरकार की तरफ से बकाया बिजली बिल पर लगे ब्याज को माफ करने के लिए ओटीएस योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत तीन अलग-अलग चरणों में बकाया बिल पर लगे ब्याज को माफ करने के साथ ही चोरी के मुकदमे में फंसे उपभोक्ताओं को भी 65 और 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी। योजना के तहत जिले में तीन लाख 76 हजार उपभोक्ताओं में से एक लाख 25 हजार उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराकर एक करोड़ 20 लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया है। रविवार को अवकाश के दिन भी देर शाम तक सभी काउंटर और कार्यालय खोलकर पंजीकरण कराकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली का बिल जमा कराया है।

31 दिसंबर को योजना का समापन हो गया है। प्रदेश के सभी जिलों में बरेली को पहला स्थान मिला है। अब बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे- अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता।

ये भी पढ़ें- बरेली: खेत पर तार लगाकर करंट दौड़ाया, चार छुट्टा पशु मरे

संबंधित समाचार