झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद के इस्तीफा देने का कारण अभी स्पष्ट नही है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है "जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष ने गांडेय से विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह निर्वाचन क्षेत्र 31 दिसंबर, 2023 से रिक्त है।" झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

ये भी पढ़ें - केरल: नववर्ष के दिन सबरीमला मंदिर में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

 

संबंधित समाचार