मुरादाबाद : राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को बचाने के लिए देहात विधायक से मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद देहात के विधायक नासिर कुरैशी को ज्ञापन देते आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के पदाधिकारी

मुरादाबाद। आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुरादाबाद देहात क्षेत्र के विधायक हाजी नासिर कुरैशी से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को बचाने और शहर के संस्थापक रुस्तम खां के कुंए की जर्जर स्तिथि को ठीक कराने की मांग की। 

ज्ञापन के माध्यम से विधायक को बताया गया कि इतनी बड़ी आबादी के शहर में केवल एक ही खेल का मैदान है जो कि राजकीय इण्टर कॉलेज में हैं। जहां क्षेत्र के गरीब होनहार बच्चे खेलने आते हैं। उसे निरंतर छोटा किया जा रहा हैं और यह एक साज़िश है  जिससे बच्चो को खेलने का मैदान भी न मिल सके।

उन्होंने कहा कि राजकीय इण्टर कॉलेज की बड़े भवन में केवल 500 के क़रीब या उससे कुछ अधिक ही छात्र हैं यदि उसे ही अच्छे से पढ़ने योग्य बनाया जाए तो वहा लगभग 2000 छात्र छात्राएं पढ़ सकते हैं। विधायक से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बन रही इमारत का निर्माण रुकवाने की मांग की।  इस दौरान फ़िरोज़ खान, महानगर अध्यक्ष साहिल शम्सी, अतीकउर रहमान, मोहसिन खान, मिर्ज़ा बेग, रेहान खान, मुजाहिद पठान, खुर्शीद, नदीम सैफी , ज़मीर इक़बाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: नए साल में ट्रेनों का इंतजार योजनाओं पर पड़ा भारी

संबंधित समाचार