काशीपुर: पति पर दहेज के लिए जान से मारने के प्रयास का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर अनुसार पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 5 नवंबर 2023 के सुबह बिना किसी बात उसके पति फैजान ने उसे जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर उसको गंभीर चोट भी आई। महिला का आरोप है कि इससे पूर्व भी उसके पति ने उसके साथ अनेको बार दहेज को लेकर मारपीट की है।
महिला का आरोप है कि उसके ससुराली उसके पति को दहेज के लिए उकसाते है। जिसके बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
