सरकार ने बिना भेदभाव काम किया, सर्व स्पर्शी भाजपा को बूथों तक पहुंचाना है : सत्यपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठन की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी ने पदाधिकारियों से उनके कार्य का लेखा-जोखा लिया। उन्होंने कहा, चुनाव में सफलता के लिए समिति के एक-एक पदाधिकारी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी हैं, उन्होंने संचालन समिति के सदस्यों को लक्ष्य पाने के टिप्स दिए।

उन्होंने कहा की सरकार ने बिना भेदभाव काम किया है। सरकार के प्रयासों की जानकारी घर- घर तक पहुंचाने की हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता की है। सभी को मिलकर मैनेजमेंट बनाकर काम करना है। सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी भाजपा को बूथों तक पहुंचाना है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना है। प्रभावी व वरिष्ठ मतदाता सम्मेलन कराने, अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करना है। प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित कराने हैं। सभी मजबूती के साथ अपना कार्य करेंगे तो लोकसभा चुनाव में निश्चित ही अच्छे और सकारात्मक परिणाम हमारे सामने आएंगे।

संरचना और संचालन विषय पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी, विस्तारक निखिल पाठक, सह संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, संयोजक निमित जायसवाल ने अपनी तैयारी समझाई। महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, मुरादाबाद लोकसभा संयोजक डा.विशेष गुप्ता, मुरादाबाद लोकसभा प्रभारी अशोक पाल, रामपुर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजयभान सिंह, नवीन चौधरी, विकास चौधरी, अतुल सोती, रचित गुप्ता, हुकुम सिंह सैनी, नरेंद्र आचार्य आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद :  प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने को नर्सरी में लगेगा छिपकली और परदा बेल, नगर आयुक्त ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण

संबंधित समाचार