नये साल के मौके पर लखनऊ प्राणि उद्यान में उमड़ी भीड़, आधा दर्जन खो गये बच्चे, कर्मचारियों ने उठाया ऐसा कदम
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नये साल के मौके पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में एक जनवरी को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस मौके पर 7 बच्चे ही खो गये। लेकिन बाद में सीसी टीवी कैमरे की मदद से प्राणि उद्यान के कर्मचारियों ने उन्हें खोज निकाला तब बच्चों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली। नये साल के मौके पर सोमवार को यहां यह हर साल की तरह से भीड़ इकट्ठा हुई। पहले दिन 17507 कुल दर्शक एकत्र हुए। यहां सुबह से ही दर्शकों का हुजूम प्राणि उद्यान का भ्रमण करने के लिए उमड़ने लगा और यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। प्राणि उद्यान के दोनों प्रवेश द्वारों पर स्थित पार्किंग भी पूरी तरह भरी हुई थी।
बाल रेल की प्रतिक्षा करते नजर आये बच्चे
प्राणि उद्यान की बाल रेल के प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में दर्शक बाल रेल की प्रतीक्षा करते नजर आये। प्राणि उद्यान के नरही स्थित मुख्य द्वार संख्या 1 पर एवं डालीबाग द्वार संख्या-2 स्थित सेल्फी प्वाइंट पर दर्शकों ने खूब फोटो खींची। अपने अविभावकों के साथ आये बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने बाल रेल की सवारी कर खूब मनोरंजन किया। दर्शकों ने बब्बर शेर, जिराफ, जेब्रा, टाइगर, गेंडा, भालू एवं हिरन के मॉडलों के साथ फोटो खीची। आज प्राणि उद्यान में रिकार्ड भीड़ रही। आज प्राणि उद्यान घूमने आये लोगों में 5-7 लोगों के बच्चे भीड़ में खो गये जिन्हें प्राणि उद्यान के सुरक्षा कर्मियों की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था होने से प्राणि उद्यान के सुरक्षा कर्मियों ने कुछ ही समय में बच्चों को खोज कर उनके माता-पिता के पास सकुशल पहुंचा दिया।
खोये हुए बच्चे मिले तो माता पिता हुए भावुक, कर्मचारियों को जताया आभार
प्राणि उद्यान में खोये हुए बच्चों के माता-पिता प्राणि उद्यान की सुरक्षा-व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए प्राणि उद्यान प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान बच्चो के माता पिता भावुक भी हुए। वहीं प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि दर्शकों की भीड़ को देखते हुए नरही स्थित मुख्य द्वार पर टिकट घर में 7 टिकट काउण्टरों पर टिकट देने की व्यवस्था की गयी थी तथा डालीबाग गेट पर 4 काउण्टरों पर कुल 11 टिकट काउण्टरों पर टिकट देने की व्यवस्था थी। सभी कर्मचारियों को वर्दी में रहने के निर्देश दिये गये थे। दर्शक सुविधा केन्द्र में लोग टिकट लेकर आराम से अपनों का इन्तजार भी कर रहे थे। इस दर्शक सुविधा केन्द्र की दर्शकों द्वारा प्रशंसा भी की गयी। पुलिस (महिला एवं पुरूष) की प्राणि उद्यान की अन्दर एवं बाहर तैनात थे।
ये भी पढ़े:- यूपी: बुलडोजर के दहशत में सुधरी कानून व्यवस्था फिर भी खून से लाल रहा गुजरा साल
