प्रयागराज: नव वर्ष पर भी अकेले रहे वृद्ध, फिर भी खुशी में बीता साल का पहला दिन
आखिरी दिन नन्ही कलाकार गुनगुन ने बांधा समां, दिन भर खूब की मस्ती
नैनी, प्रयागराज। नैनी स्थित आधारशिला वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्ध साल के पहले भी अपने परिवार से दूर रहे, लेकिन यहां उन्हें कोई कमी महसूस नहीं हुई। वर्ष के अंतिम दिन रविवार को आश्रम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयागराज की नन्ही कलाकार प्रयाग संगीत समिति की छात्रा गुनगुन जायसवाल ने कई घंटे तक वृद्ध जनों के बीच अपना बिताया और अपने गीतों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गुनगुन देख नहीं सकतीं, लेकिन उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। उनके साथ आश्रम के वृद्ध दिनेश वर्मा ने भी भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और टाफी, चाकलेट, बिस्कुट बांटी गई। गीतों के साथ वृद्धों ने डांस भी किया। आरव फाउंडेशन से शालिनी पांडेय ने वृद्धों से बातचीत कर उनका हालचाल लिया।
उनके साथ अभिषेक, अंशु आदि मौजूद रहे। इनके अलावा आवाहन ट्रस्ट से भी जतिन आदि लोग आए और वृद्धों के साथ कुछ पल बिताए। आश्रम में रहने वाले बलुआघाट, प्रयागराज के दिनेश कुमार वर्मा, पिपरांव करछना के शोभनाथ सिंह राजस्थान की सुधा मिश्रा राजस्थान, रेखा देवी जायसवाल प्रयागराज एवं कोलकाता की कविता चटर्जी ने बताया कि हमें यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उम्मीद करते हैं नया साल बहुत अच्छा निकले।
यह भी पढे़ं: \बाराबंकी: आवास विकास के इंजीनियर ने डूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकाया, जानिए किस बात से था नाराज
