आज का राशिफल। 02 जनवरी, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज किसी नकारात्मक बात से आपका मन दुखी हो सकता है। आपकी उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी दूर होगी। शत्रु आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आप परिवार की जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभायेंगे।

वृष

आज आपकी कार्यकुशलता में कुछ कमी आ सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें। मन में कुछ घबराहट की भावना हो सकती है। अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर धोखा खा सकते हैं।

मिथुन

आज आप जो भी योजना बनायेंगे वो सफल होगी। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। सभी कार्यनिर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

कर्क

आज अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। वाणी पर संयम रखें। काम के दबाव के कारण लापरवाही हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय अवश्य दें।

सिंह

आज अपने व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन जबर्दस्त रहेगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। व्यापार में साझेदारी करना लाभकारी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपको काफी लाभ देगी।

कन्या

आज घर में किसी कारणवश कलह हो सकती है। अति शीघ्रता में काम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में निवेश न करें। घुटनों में दर्द से पीड़ित लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। पुराने 
किए गए खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकता है।

तुला

आज उच्चशिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आनन्द लेंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ चर्चा कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरञ्जक फिल्मों और गपशप का आनन्द उठायेंगे।

वृश्चिक

आज आप गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आपसी सामन्जस्य बढ़ेगा। आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। व्यापारी वर्ग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा निर्भर न रहें। अन्य दिनों की तुलना
में आज आप अपने काम को लेकर काफी ऊर्जावान और गतिशील रहेंगे।

धनु

आज रचनात्मक कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल पर समय बिताना पसंद करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थी नए कोर्स को जॉइन करने का प्लान बना सकते हैं।

मकर

आज धन प्राप्ति के मार्गमें बाधा आयेगी। दांपत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच सामन्जस्य कम रहेगा। अहङ्कार की भावना का त्याग करें। आज छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें। वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ

आज नई योजनाओं के लिए समय बहुत शुभ है। घर की साजसज्जा के लिए आप मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे।

मीन

आज आप सभी कार्यों को बारीकी से करें। भविष्य के लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। व्यापार में आपको कुछ सुधार करना पड़ेगा। मन की उलझनें दूर होंगी। रुके हुए कार्यों को निपटाने के लिए दिन उत्तम है।