मुरादाबाद : परिवहन सेवा सुचारु करने में जुटा प्रबंधन, चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद डिपो से समस्त मार्गों का संचालन करते हुए..

मुरादाबाद। केंद्र सरकार की हिट एंड रन कानून के खिलाफ चालकों-परिचालकों और आटो यूनियन के हड़ताल से जन जीवन प्रभावित होने लगा है। उधर, परिवहन आयुक्त के पत्र के बाद प्रबंधन सक्रिय हो गया है। विभाग की सेवा की संघन निगरानी शुरू कर दी गयी है। मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो के नियंत्रक और कर्मचारी एक-एक वाहन को रवाना करा रहे हैं।

bus1

प्रभारी आरएम का कहना है कि निगम की बसों के संचालन में कोई प्रभाव नहीं है। संविदा सेवा का व्यस्थित करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। कर्मचारी संगठनों को सतर्क कर दिया गया है। सुबह से दिल्ली, हरिद्वार, बरेली और रामनगर की सेवाओं की निगरानी तेज कर दी गयी है। लोकल रूट पर यात्रियों को वाहनों की दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

आटो यूनियन के सदस्य करन सिंह, मुहम्मद शाहिद और असलम का कहना है कि कानून में चालक वर्ग को जो सता कय की गयी है, उसमें तो कोई चालक बचेगा ही नही। ऐसे में हमारा वाहन चलाना खतरनाक है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जून तक स्मार्ट हो जाएगा महानगर, पूरी होंगी 415 करोड़ की परियोजनाएं

संबंधित समाचार