VIDEO : जापान के एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर, जलते प्लेन से कूदे यात्री...पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर उतरने के बाद मंगलवार को एक विमान एक अन्य विमान से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। एनएचके टीवी की खबर में बताया गया जापान एयरलाइंस की उड़ान जेएएल-516 के पूरी तरह आग लगने से पहले उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए। माना जा रहा है कि विमान में कुल 379 लोग सवार थे। 

image 6


दूसरे विमान का संचालन करने वाले जापान तटरक्षक ने कहा कि उसका पायलट बच गया, लेकिन चालक दल के पांच सदस्य लापता हैं। स्थानीय टीवी चैनल के वीडियो में जापान एयरलाइंस के विमान के रनवे पर उतरने के दौरान आग और धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया। इसके बाद विमान के पंख के आसपास के क्षेत्र में आग लग गई।


एक घंटे बाद की वीडियो फुटेज में विमान पूरी तरह से जलता हुआ दिखाई दिया। एनएचके टीवी ने कहा कि विमान एयरबस ए-350 था, जिसने साप्पोरो शहर के पास शिन चिटोस हवाई अड्डे से हानेडा के लिए उड़ान भरी थी। तटरक्षक प्रवक्ता योशिनोरी यानागिशिमा ने यात्री विमान और (तटरक्षक) बल की उड़ान एमए-722, बॉम्बार्डियर डैश-8 के बीच टक्कर की पुष्टि की।

 जापान एअरलाइंस की उड़ान जेएएल-516 में सवार सभी 379 लोग विमान के पूरी तरह से आग की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बाहर निकल आए। जापानी तटरक्षक ने कहा कि उसके विमान का पायलट बच गया है। एनएचके ने बताया कि तटरक्षक विमान के चालक दल के पांच अन्य सदस्य मृत मिले हैं।

जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि, मामले की तुरंत जांच की जाएगी। तटरक्षक विमान और एक यात्री विमान के बीच टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में आग लग गई। इस यात्री विमान में करीब 400 लोग (यात्री और चालक दल के सदस्य) सवार थे। इसके बाद विमान को रोक दिया गया और चालक दल के सदस्यों और पायलटों समेत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल विमान में लगी आग को बुझाने का काम जारी है।

ये भी पढ़ें:- फाइटर-योद्धा से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक...हिंदी सिने प्रेमियों को 2024 में इन फिल्मों की मिली सौगात 

संबंधित समाचार