लक्ष्य देखकर परिणाम मूलक प्रयास करें कार्यकर्ता : राजेश

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

पार्टी कार्यालय पर भाजपा महानगर एवं जिला कार्यसमिति की बैठक, महानगर कमेटी ने राजनीतिक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा महानगर और जिला कार्यसमिति की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रयासों की समीक्षा हुई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महानगर और जिला प्रभारी राजेश यादव, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जुटने के लिए कहा। सत्रवार अध्यक्षता महानगर और जिलाध्यक्ष ने की। आरंभ में भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

प्रभारी राजेश यादव ने आगामी कार्ययोजना के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जिम्मेदारी दी। मतदाता जागरूक अभियान, नमो ऐप दीवार पर लेखन, टोली सृजन, डिजिटल कार्यक्रम, टोली बनाना, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख के दायित्व की चर्चा की। मंडल प्रवासी के बूथ पर प्रवास, मतदाता जोड़ने, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के शिविर में नमो ऐप डाउनलोड कराने की जिम्मेदारी बताई। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पार्टी में शामिल कराकर उनका स्वागत करने के लिए कहा। महिला मोर्चा के संवाद पर मार्गदर्शन किया। 

100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के सम्मान, सामाजिक संपर्क, अक्षत वितरण की योजना समझायी। क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा लोकसभा चुनाव में जीत के लिए दायित्व के हिसाब से कार्य करना है। देखना है कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर कितने वोट है, कितने हमें मिले हैं। शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं होनी है। बूथ जीतने और उसकी गणना करनी है। बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी तय करनी है।

एमएलसी डॉ. व्यस्त ने कहा कि हमें अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना है। लाभार्थियों से सीधा संपर्क करना है। कॉल सेंटर का बहुत महत्व है, संवाद को लेकर सक्रियता बढ़ाएं। नारी शक्ति बंधन मातृशक्ति पर कार्य करना है। महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां और विकास मार्ग (राजनीतिक प्रस्ताव) रखा, जिसमें विकास की अनुपम गाथा, शासन का गवर्नेंस मॉडल और सभी उल्लेखनीय काम की चर्चा रही। 

जिसे ध्वनि मत से सभी ने पास कर किया। जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बूथ रचना, विकसित भारत संकल्प यात्रा, वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, नाथूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, कमल गुलाटी, मनोज गुप्ता, राजू कालरा, सोनू शर्मा, चंद्र प्रजापति, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा, विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया, गिरीश भडूला, सुरेंद्र विश्नोई, डा.गौरव श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, राहुल सेठी, मदालसा शर्मा, हरीश जाटव व किशन लाल जाटव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : महिला से छेड़छाड़, शांति भंग में आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार