इफको डीएपी, एनपीके के मूल्य नहीं बढ़ाएगा
नई दिल्ली। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोअपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने कहा है कि वह किसानों के व्यापक हित में रबी फसलों के दौरान डीएपी या एनपीके उर्वरकों के अधिकतम खुदरा मूल्य में वृद्धि नहीं करेगा। इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना के …
नई दिल्ली। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोअपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने कहा है कि वह किसानों के व्यापक हित में रबी फसलों के दौरान डीएपी या एनपीके उर्वरकों के अधिकतम खुदरा मूल्य में वृद्धि नहीं करेगा। इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना के अनुरुप कृषि लागत को कम करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इफको ने डीएपी के मूल्य में कमी की थी।
