ज्योति सीएनसी का 1,000 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ जनवरी को खुलेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गुजरात की कंपनी ज्योति सीएनसी ऑटोमेशनका 1,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ जनवरी को खुलेगा। यह प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाला 2024 का पहला सार्वजनिक निर्गम भी होगा।

कंपनी लगभग 10 साल में दूसरी बार अपने शेयरों को सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है। आरंभिक दस्तावेजों के अनुसार, ज्योति सीएनसी का तीन-दिन का आईपीओ 11 जनवरी को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशक निर्गम से एक दिन पहले आठ जनवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। निर्गम के लिए मूल्य दायरा अभी तय नहीं किया गया है।

कंपनी को पिछले महीने आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली थी। ज्योति सीएनसी ने इससे पहले 2013 में भी आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में आवेदन किया था लेकिन बाद में उसने अपना विचार बदल दिया था। आईपीओ के तहत कंपनी 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें- गया: उप मुख्यमंंत्री तेजस्वी यादव ने कहा- हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना 

संबंधित समाचार