आईजीआरएस रैंकिंग में जोन और रेंज प्रदेश में नंबर वन बरेली
बरेली, अमृत विचार: दिसंबर की आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली जोन और रेंज को प्रदेश में लगातार छठी बार पहला स्थान मिला है। बदायूं जिला फिर अव्वल रहा है, वहीं बरेली की रैंक सुधर कर 62 से 20 पर आ गई है।
एडीजी पीसी मीना के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर में आई 84 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली जोन को प्रदेश स्तर पर लगातार छठी बार पहला स्थान मिला है।
जिलों में बदायूं को प्रथम, संभल को 12, बरेली और शाहजहांपुर को संयुक्त रूप से 20, मुरादाबाद को 28, बिजनौर को 32, पीलीभीत को 44, रामपुर को 49 और अमरोहा को 73 वां स्थान मिला है। एडीजी ने पटल के दरोगा सतेंद्र कुमार व महिला सिपाही कली पांडेय को इसके लिए पुरस्कृत किया।
यह भी पढ़ें- बरेली: परिषदीय स्कूलों की 1.26 करोड़ से संवरेगी सूरत, प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर
