पंतनगर: पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में विश्व रेबीज दिवस का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एंव प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में रेबीज दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमीनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग करते हुए शोध पत्र प्रस्तुत किए। साथ ही रेबीज रोग के रोकथाम …

पंतनगर, अमृत विचार। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एंव प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में रेबीज दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमीनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग करते हुए शोध पत्र प्रस्तुत किए। साथ ही रेबीज रोग के रोकथाम से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के डीन डॉ. एनएस जादौन ने कुत्तो को निःशुल्क रेबीज टीकाकरण भी किया।

डॉ. जादौन ने बताया कि रेबीज एक खतरनाक बीमारी है जो कुत्ते से मनुष्यों में फैलती है। रेबीज लायसा वायरस के करण होने वाला वायरल रोग हैं। यह वायरस घाव व खरोच या सवंमित जानवर के काटने से पशुओ द्वारा मनुष्यों में फैलता है। महाविद्यालय के डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम आगामी दो-तीन दिनों तक चलाया जाएगा जिससे कि अधिक से अधिक कुत्तों को टीकाकरण कर इस बिमारी के प्रकोप से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि कुत्तों में टीकाकरण के लिए वीरवैक एनीमल हैल्थ इंडिया प्राइवेट लि. द्वारा वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराया गया है। रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के ब्लू क्रास सोसाइटी द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. अमित प्रसाद, डॉ. सुनिल कुमार, डॉ. अरून सैनी, डॉ. रमनप्रित सिद्धू, डॉ. शिवम भारद्वाज, डॉ. भारती नेगी एवं डॉ. शारा कौशल, समय कुमार ने अपना योगदान दिया।

संबंधित समाचार