सीतापुर : युवती की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने इस खास रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप
सीतापुर,अमृत विचार। सिधौली कोतवाली इलाके में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवती ने मौसा पर युवती से दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार,क्षेत्र की निवासिनी एक युवती बुधवार की देर शाम घर से खेतों की तरफ नित्य क्रिया के लिये गई थी। परिजनों ने बताया कि जब युवती देर रात तक घर पहुंची तो उसकी खोजबीन की तो खेतो मर युवती बेहोशी की हालात में मिली। परिजन आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी सिधौली मर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ ग्रामीणों ने युवती के साथ उसके मौसा को आते जाते देखा था। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवती के मौसा ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उपरांत ही युवती की मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें -हरदोई पुलिस में बड़ा फेरबदल: दो इंस्पेक्टर और 13 एसआई का तबादला, अपराध शाखा भेजे गए एसएचओ साण्डी
