बरेली: एसटीएफ ने 16 किलो चरस के साथ तस्कर पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेपाल से चरस लाकर पूरे प्रदेश में करता था सप्लाई

बरेली, अमृत विचार। नेपाल से चरस लाकर बरेली समेत पूरे प्रदेश में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी से टीम ने एक कार और 16 किलो चरस बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान केशवापुर पजावा थाना सोनवा श्रावस्ती निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है।

एएसपी एसटीएफ लखनऊ सत्यसेन यादव ने बताया कि नेपाल से स्मैक और चरस लाकर बरेली समेत पूरे प्रदेश में सप्लाई करने की सूचना मिली थी। जिस पर एसटीएफ मुख्यालय में एक टीम गठित की गई। दरोगा सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम बरेली पहुंची। टीम को सूचना मिली कि आरोपी नेपाल से चरस लेकर जनपद रामपुर आने वाला है। टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर गुरुवार को डोहरा चौराहा के पास से शाम छह बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 16 किलो चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बहराईच का रहने वाला दिनेश नेपाल में चरस कार में देकर भेजता है। जिसके बाद दिनेश के बताए हुए स्थानों पर उसके परिचित कार को ले लेते हैं। एक से दो घंटे बाद चरस को अपने स्थान पर पहुंचाने के बाद कार को वापस दे देते हैं। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एक किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
बरेली नारकोटिक्स की टीम ने सिरौली चौराहे से ग्राम किशुपुरा थाना कादर चौक निवासी तस्कर छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से टीम ने एक किलो अफीम बरामद की है। उसकी सप्लाई के लिए फोन पर किसी तस्कर से बात हुई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुकदमे से बचने के लिए किया निकाह फिर दिया जहर

संबंधित समाचार