बरेली कॉलेज में वोकेशनल परीक्षा 12 से होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ईंट पजाया चौराहा से मूर्ति नर्सिंग होम होते हुए गंगापुर चौराहे तक बनेगी हाटमिक्स सड़क

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के वोकेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा 12 जनवरी को दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे प्रथम सेमेस्टर और दोपहर 1 से 3 बजे तक तृतीय सेमेस्टर की होगी।

वाणिज्य विभाग प्रभारी प्रो. भूपेंद्र सिंह के मुताबिक बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की वोकेशनल पाठ्यक्रमों एडवरटाइजिंग, एडवरटाइजिंग सेल्स प्रमोशन, सेल्स मैनेजमेंट, बेसिक ऑफ टेली, डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट ऑफ कैपिटल मार्केट, ऑफिस ऑटोमेशन यूजिंग एमएस ऑफिस, ऑफिस मैनेजमेंट, सैक्रेटेरियल प्रैक्टिस, कम्प्यूटर अप्लीकेशन, ट्रेवल एजेंसी एंड टूर मैनेजमेंट की परीक्षा होगी। सभी प्रश्नत्रों के लिए दो-दो टॉपिक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से छात्र कोई एक का चयन कर सकता है।

बीकॉम विषम सेमेस्टर की छूटी हुई मिड टर्म कल होगी
बरेली, अमृत विचार: बरेली कॉलेज में बीकॉम प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्रों की छूटी हुई मिड टर्म परीक्षा 6 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे वाणिज्य विभाग में होगी। प्रभारी प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिन छात्रों की परीक्षा किन्हीं कारणों से छूट गई थी तो वह परीक्षा में शामिल होने के लिए विभाग में सुबह 9:30 बजे उपस्थित हों।

ये भी पढ़ें- बरेली: ठगों के शिकार बड़े-बड़े अफसर... कहें तो कहें क्या और करें तो करें क्या

संबंधित समाचार