पीलीभीत: बाघ ने ली एक और जान, खेत पर काम कर रहे किसान को बनाया निवाला... अधखाया शव मिला
DEMO IMAGE
पीलीभीत, अमृत विचार: जंगल से निकले बाघ ने एक और जान ले ली। खेत पर काम करते वक्त किसान पर बाघ ने हमला कर निवाला बनाया। उसका अधखाया शव मिलने के बाद खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
घटना पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे पुरैनिया दीपनगर गांव की बताई जा रही है। बताते हैं कि यहां के निवासी स्वरुप सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत पर काम कर रहे थे। बंदर भी खेत पर पहुंच गए थे। ऐसे में वह बंदरों को भी भगाने लगे। इस बीच जंगल से निकला बाघ खेत पर पहुंचा और किसान पर हमला कर दिया।
उसे खींचकर कुछ दूर ले गया और निवाला बनाया। बाघ हमले का शोर बढ़ते ही काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। किसान का अधखाया शव पड़ा मिला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पड़ताल में जुट गई है। उधर, ग्रामीण दहशतजदां दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस पकड़ने आएगी तो गोली ही चलाई जाएगी...जवाब सुन अफसर भी दंग, सिपाही को गोली मारने का मामला
