Farrukhabad News: कस्तूरबा विद्यालयों में रात में भी चेहरा देखकर लगेगी हाजिरी, ये नया नियम हुआ लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कस्तूरबा विद्यालयों में रात में भी चेहरा देखकर लगेगी हाजिरी।

कस्तूरबा विद्यालयों में रात में भी चेहरा देखकर लगेगी हाजिरी। कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकाओं और स्टाफ को फेस रिकग्निशन के जरिए तीन बार हाजिरी दर्ज करनी होगी। रात नौ बजे यह हाजिरी दर्ज की जाएगी।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब रात में भी अब ऑनलाइन फेस रिकग्निशन के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी। प्रतिदिन रात में नौ बजे यह हाजिरी दर्ज की जाएगी। महानिदेशालय इसकी लगातार मॉनीटरिंग भी करेगा। 

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पूरी तरह आवासीय विद्यालय हैं। स्कूल में  में छात्राओं के साथ शिक्षिकायें एवं महिला स्टाफ भी निवास करती हैं। हाल के दिनों में शासन से लेकर महानिदेशालय तक लगातार शिकायतें आ रही थीं कि जिन शिक्षिकाओं  का घर आसपास है, वे रात में घर चली  जाती हैं। ऐसा ज्यादातर शिक्षकाएं और महिला स्टाफ भी करती हैं।

इन शिकायतों की सत्यता जानने के लिए कई बार औचक निरीक्षण भी किया गया जिसमें कम छात्राओं की उपस्थिति के मामले आए थे। इसे देखते हुए अपर मुख्य सचिव की ओर से रात में हाजिरी के आदेश दिए गए थे। उस समय तक फेस रिकग्निशन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं थी। ऐसे में स्कूलों में ठीक से आदेशों का पालन नहीं हुआ। अब डीजी ने इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं।

आदेश के अनुसार कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकाओं और स्टाफ को फेस रिकग्निशन के जरिए तीन बार हाजिरी दर्ज करनी होगी। सबसे पहले सुबह नौ बजे के बाद छात्राओं, शिक्षकाओं और अन्य स्टाफ की फेस रिकग्निशन के जरिए हाजिरी होगी। दोपहर में शिक्षकाओं और अन्य स्टाफ को हाजिरी दर्ज करनी होगी। रात में नौ बजे के बाद सभी छात्राओं, शिक्षकाओं और स्टाफ को हाजिरी होगी।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast News: कानपुर में झमाझम बारिश… बढ़ी गलन, सूर्यदेव के निकलने का इंतजार कर रहे लोग


 

संबंधित समाचार