केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पत्नी मधु बघेल संग किया ताज का दीदार, एक्स पर पोस्ट की वीडियो और फोटो
आगरा, अमृत विचार। आगरा से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल गुरुवार शाम को अचानक तक का दीदार करने पहुंच गए। एसपी सिंह बघेल पत्नी मधु बघेल को लेकर ताज का दीदार करने पहुंचे पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के बाद एसपी सिंह बघेल इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में पत्नी मधु बघेल के साथ बैठकर ताजमहल पहुंचे।
ताजमहल परिसर में ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करते हुए एसपी सिंह बघेल ने अपने सोशल पेज पर शेयर करते हुए लिखा है "आप कितनी बार भीं ताजमहल जाएं, ताजमहल के अंदर, एक आदर्श सुकून और प्रेम का आभास होता था, जैसे कि प्रेम की मूर्ति वहीं विराजमान हो।"
आप कितनी बार भीं ताजमहल जाएं, ताजमहल के अंदर, एक आदर्श सुकून और प्रेम का आभास होता था, जैसे कि प्रेम की मूर्ति वहीं विराजमान हो। pic.twitter.com/ei0HzKrFUH
— SP SINGH BAGHEL (@spsinghbaghelpr) January 5, 2024
साथ ही उन्होंने आगरा में वायु प्रदूषण कम करने को लेकर इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ड के जरिए यात्रा कर प्रदूषण कम करने का और एक पर्यावरण-सजीव संदेश के लिए एक नई पहल की ।
उन्होंने कहा कि आगरा ताजमहल में पर्यटकों से भरी electric golf kart को शिल्प ग्राम से ताजमहल के गेट तक चलाकर पर्यटन और स्वच्छ हवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से प्रदूषण को कम करने की जागरुकता के लिए थी।
Team SPS Baghel
— SP SINGH BAGHEL (@spsinghbaghelpr) January 4, 2024
आज केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल जी ने एक पर्यावरण-सजीव संदेश के लिए एक नई पहल की । उन्होंने आगरा ताजमहल में पर्यटकों से भरी electric golf kart को शिल्प ग्राम से ताजमहल के गेट तक चलाकर पर्यटन और स्वच्छ हवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का… pic.twitter.com/rcn5Q3M5Dq
इसके माध्यम से, लोगों को आत्मनिर्भर और प्रदूषणमुक्त विकल्पों के प्रति प्रेरित किया , जो न केवल स्वस्थता के प्रति ध्यान देने में मदद करेगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित हवा भी सुनिश्चित करेगा और प्रदूषण मुक्त आगरा देश विदेश के बहुत से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर सकेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: 21 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक सुरेश्वर को 2 साल की सजा, 2500 रुपए का अर्थदंड
