UP: केरल से आए प्रेमी ने प्रेमिका के साथ जंगल में निगला जहर… मौत, गैर बिरादरी होने से घरवाले नहीं हो रहे थे राजी
फतेहपुर में प्रेमी युगल ने जंगल में जहर खाकर दी जान।
फतेहपुर में प्रेमी युगल ने जंगल में जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
फतेहपुर, अमृत विचार। गैर बिरादरी के होने से प्रेमी युगल के शादी करने से परिवार वालों ने मना कर दिया। जिसके बाद केरल से आए प्रेमी के गांव पहुंची प्रेमिका ने जंगल में एक साथ जहर खा लिया। परिवार के लोगों को जब जनकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान दोनों की मौत हो गई।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के रहने वाले गणेश का पुत्र विजय शंकर सोनकर (27) का प्रेम प्रंसग 19 वर्षीय रानी देवी (कहार) निवासी महाखेड़ा थाना लालगंज जनपद रायबरेली के साथ कई सालों से चल रहा था। प्रेमी युवक विजय शंकर केरल में पानी वाली नाव में नौकरी करता था। गुरुवार को केरल से गांव आया था।
गांव आने के बाद प्रेमिका को जानकारी दी तो प्रेमिका उससे मिलने प्रेमी के गांव पहुंची। वहां पर दोनों ने जहर खा लिया। जब इस बात की जानकारी दोनों के परिवार के लोगों को लगी तो मौके पर पहुंचे और प्रेमी युगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखकर कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जंगल में जाकर खाया जहर
युवक की मां धन्नो देवी ने बताया कि बेटा केरल से गुरुवार को घर आया था। शाम को जानकारी मिली कि बेटे ने जंगल में जहर खा लिया और जब हम लोग पहुंचे तो दोनों अगल बगल में जहर खाकर पड़े थे। रात में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद जिला अस्पताल में लेकर आए। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया था।
बिरादरी अलग होने के कारण नहीं थे घर वाले राजी
लड़के के पिता ने बताया कि लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद करते थे और दोनों ने जहर खा लिया। इस मामले में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक युवती के जहर खाने की जानकारी परिवार के लोगों ने दी थी। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था और गैर बिरादरी के होने से शायद शादी में कोई दिक्कत हो रही थी। इसलिए जहर खाकर जान दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur में दो जगह आग लगने से मचा हड़कंप... संकरी गली होने से नहीं पहुंच सकी दमकल, सामान जलकर खाक
