Kanpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... पिता बोले- दोस्तों ने पैसे खर्च किए तब बेटे ने उठा लिया आत्मघाती कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कानपुर में नर्वल में बीती रात 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक के दोस्त पर लगाया पैसे हड़पने का आरोप लगाया। जिससे व्यथित होकर युवक ने अपनी जान दे दी।

कानपुर, अमृत विचार। नर्वल में बीती रात 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक के दोस्त पर लगाया पैसे हड़पने का आरोप लगाया। जिससे व्यथित होकर युवक ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी।

नर्वल निवासी सुशील कुमार पेशे से किसान है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। गुरुवार को बड़े बेटे अमन 26 ने अपने कमरे में चादर के सहारे फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। शुकवार सुबह जानकारी होने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अमन के पिता सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा पिछले कुछ महीने से एक लड़के से दोस्ती किए था। जिसने धीरे-धीरे बेटे को झांसे में लेकर उसके खाते से सारे रुपये निकाल कर खर्च कर डाले और उसे नशे की गर्त में धकेल दिया।

रुपये खर्च हो जाने की हतासा में गुरुवार शाम अमन जब घर आया तो वो काफी निराश था। घरवालों ने समझाया उसके बाद सब सोने चले गए और अमन भी अपने कमरे में चला गया। सुबह जब उठे तो उसे फांसी पर लटका हुआ पाया।

एसओ नर्वल केशव कुमार तिवारी का सीयूजी नंबर कई बार काल करने पर भी नही उठा। जबकि एसीपी का सीयूजी नंबर स्विच आफ गया। वहीं, एडीसीपी लखन यादव ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उसके बाद अगर किसी का दोष हुआ तो कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur के Green Park Stadium में कभी हुआ करते थे मैच… अब स्टेडियम बदहाल, रखरखाव करना भी अधिकारियों ने किया बंद

संबंधित समाचार