Kanpur News: KDA ने पतंजलि स्टोर कराया खाली, हंगामे की आशंका को देखते भारी पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में केडीए ने केशव नगर स्थित पतंजलि स्टोर खाली कराया।

कानपुर में केडीए ने केशव नगर स्थित पतंजलि स्टोर खाली कराया। वहीं, हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कानपुर, अमृत विचार। केशव नगर स्थित फ्लैट में पतंजलि का स्टोर संचालित करने की शिकायत पर शुक्रवार को केडीए की टीम ने अभियान चलाया।

टीम ने स्टोर का सामान खाली करा कर फ्लैट को ध्वस्त किया। स्टोर संचालक ने किसी भी प्रकार की नोटिस न मिलने पर विरोध किया। 

केशव नगर स्थित दास रेजीडेंस निवासी आशीष दास ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा था। फ्लैट में पतंजलि का स्टोर संचालित किया जा रहा था। जिसकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने केडीए से शिकायत की थी।

शुक्रवार को केडीए टीम नौबस्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। प्रवर्तन दल ने फ्लैट से सामान हटा कर ध्वस्तीकरण किया। वहीं फ्लैट खाली कराने पर संचालक अशीष दास ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... पिता बोले- दोस्तों ने पैसे खर्च किए तब बेटे ने उठा लिया आत्मघाती कदम

संबंधित समाचार