लखीमपुर खीरी: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की केजीएमयू में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीने में दर्द होने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पहली जनवरी को लखनऊ हुआ था रेफर 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इस पर पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया था। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

धौरहरा कोतवाली के गांव महादेव निवासी शहाबुद्दीन (55) पुत्र मुख्तार को 31 जुलाई 2023 को कोर्ट ने हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तभी से वह जिला जेल में बंद था और अपनी सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक पीड़ी सलोनिया ने बताया कि एक जनवरी 2024 को कैदी ने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की थी।

उसे पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई थी और उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। परिजन और जिला जेल की पुलिस उसको लेकर लखनऊ गई और वहां भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात इलाज के दौरान शहाबुद्दीन की केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: एसपी ऑफिस के गेट पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउंसलिंग कराने आए थे पति-पत्नी 

संबंधित समाचार