बरेली: मरीजों को जल्द मिलेंगी ट्रामा विंग की सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएमओ ने भवन एडीएसआईसी को हैंडओवर किया

बरेली, अमृत विचार। जल्द जिला अस्पताल में ट्रामा विंग की सुविधाएं मरीजों को मिलना शुरू हो जाएंगी। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा को ट्रामा विंग हस्तांतरित कर दिया है। अफसरों का दावा है कि जल्द इसका संचालन शुरू किया जाएगा।

दरअसल, निर्माण पूर्ण होने के बाद कार्यदायी संस्था ने सीएमओ को ट्रामा विंग हैंडओवर कर दिया था। हालांकि, इसके संचालन की जिम्मेदारी जिला अस्पताल प्रशासन की है। लिहाजा, 29 दिसंबर को सीएमओ ने एडीएसआईसी को ट्रामा विंग हैंडओवर कर दिया। अफसरों के अनुसार 2019 में शासन ने इसके निर्माण को मंजूरी दी थी। करीब चार साल से जिला अस्पताल में बर्न वार्ड की तरफ खाली जमीन पर ट्रॉमा विंग का निर्माण चल रहा था। नवंबर में निर्माण पूरा हुआ था।

ट्रामा विंग संचालन के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। सीएमओ स्तर से ही शासन से इसकी मांग की जाएगी- डॉ. अलका शर्मा, एडीएसआईसी, जिला अस्पताल।

ये भी पढ़ें- बरेली: पीएम श्री स्कूलों में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, 50-50 हजार रुपये की मिलेगी धनराशि

संबंधित समाचार