लखनऊ: मशाल जुलूस से पहले बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वांचल विद्युत विरतण निगम लिमिटेड के निजीकरण का विरोध कर रहे विभाग के कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें मशाल जुलूस भी नहीं निकालने दिया गया। जिस पर प्रदर्शनकारियों में आक्रोश भर गया और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी नेता जय प्रकाश …

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वांचल विद्युत विरतण निगम लिमिटेड के निजीकरण का विरोध कर रहे विभाग के कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें मशाल जुलूस भी नहीं निकालने दिया गया। जिस पर प्रदर्शनकारियों में आक्रोश भर गया और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी नेता जय प्रकाश ने बताया कि सबसे पहले हम सभी ने फील्ड हास्टल पहुंच कर सभा की। इसके बाद जैसे से जीपीओ तक पहुंचने के लिए मशाल जुलूस निकालने की कोशिश की, भारी पुलिस बल मे फील्ड हास्टल को घेर कर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इंजिनियर शैलेन्द्र के नेतृत्व मे इं प्रभात सिंह(महसचिव अभियन्ता संघ) इं. पल्लव मुखर्जी जूनियर इन्जीनियर्स संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इं. जीवी पटेल एवं महासचिव इं. जय प्रकाश, महेंद्र राय, डीके मिश्रा, प्रेमनाथ राय, दीपक चक्रवर्ती एवं सैकड़ों बिजलीकर्मियों ने गिरफ्तारी दी।

इस दौरान नेताओं ने कहा सरकार व प्रबंन्धन निजीकरण करने पर अमादा है और संघर्ष समिति लोकतंत्रिक और शन्तिपूर्ण तरीके से अपना विरोध व्यक्त कर रही है। इसके बाद भी सरकार ने वार्ता के जरिये कोई समाधान निकालने के बजाय दमन का रास्ता चुना है।

संबंधित समाचार